कॉमन्स:ध्वनि लोगो मतदान
विकिमीडिया ध्वनि लोगो प्रतियोगिता मतदान पृष्ठ पर आपका स्वागत है। यहाँ , आप १० अंतिम ध्वनि लोगो को सुन सकते हैं, मतदान प्रक्रिया तथा इस परियोजना के बारे में अधिक जान सकते हैं ,और मतदान कर सकते हैं! आप हमें यह तय करने में सहायता कर सकते हैं कि सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि कैसी लगती है।
प्रतियोगिता के बारे मे जानें
मतदान ६ दिसम्बर २०२२, ००:०० UTC पर शुरू हुआ और १९ दिसम्बर २०२२, २३:५९ UTC पर समाप्त हो गया
आप मेटा-विकी पर परियोजना के पृष्ठ पर जाकर प्रतियोगिता के पीछे के तर्क और यह कैसे विकिमीडिया आंदोलन के लिए बड़े लक्ष्य संबंधित है, के बारे में जान सकते हैं।
हमने अपनी सभी विकिमीडिया परियोजनाओं हेतु ध्वनि लोगो को खोजने में विश्व से सहायता माँगी - और विश्व ने इसपर ध्यान दिया। हमें १३५ देशों से ३,००० से अधिक प्रस्तुतियाँ प्राप्त हुईं जो की उत्साहित करने वाला है ! अपनी प्रविष्टियाँ जमा करके भाग लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। सभी प्रस्तुतियाँ विकिमीडिया स्वयंसेवकों की एक टीम द्वारा जाँच की गईं और [मेसिव म्यूज़िक] के ध्वनि और संगीत पेशेवरों द्वारा स्कोर किया गया। स्कोरिंग के कई दौरों के माध्यम से, विकिमीडिया समुदाय के सदस्यों और ध्वनि पेशेवरों की एक समिति ने यहाँ प्रस्तुत शीर्ष १० फाइनलिस्टों का चयन किया।
विजेता का चयन शुल्ज़ विधि द्वारा सामुदायिक मतदान से होगा। विजेता का खुलासा करने से पहले, उचित कानूनी प्रक्रियाओं के दौर होंगे और, यदि आवश्यक हुआ, तो जीतने वाली ध्वनि को पेशेवर रूप से फिर से रिकॉर्ड किया जाएगा। हम फरवरी के अंत और अप्रैल २०२३ के बीच अंतिम विजयी ध्वनि लोगो की घोषणा करने की उम्मीद कर रहे हैं।
कौन मतदान कर सकता
मतदान करने के लिए, आपके पास एक विकिमीडिया खाता होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति केवल एक ही विकिमीडिया खाते से मतदान कर सकता है। यह खाता इस प्रकार का होना चाहिए:
- एक से अधिक प्रोजेक्ट पर ब्लॉक नहीं होना चाहिए; और
- एक बॉट नहीं हो; और
- ५ दिसम्बर २०२२, २३:५९ यूटीसी द्वारा बनाए गए हैं या, यदि इसके बाद बनाए गए हैं, तो किसी भी विकिमीडिया परियोजना पर कम से कम १० संपादन किए हैं।
क्या आप विकिमीडिया परियोजनाओं के संपादन में नए हैं? यह जानने के लिए आप कैसे आरंभ कर सकते हैं,इस पृष्ठ पर जाएँ।
मतदान कैसे करें
पहले, शीर्ष १० फाइनलिस्टों को सुनें। फिर, "मतदान प्रारम्भ करें" पर क्लिक करें और अपने पसंदीदा ध्वनि लोगो को रैंक (पसंदीदा क्रम में जमा लें) करें। ये रहे ऐसा करने के चरण:
कृपया निम्नलिखित मानदंडों को ध्यान में रखते हुए अपना चयन करें:
- क्या यह विकिमीडिया आंदोलन की भावना से एक वैचारिक मेल है और इसका क्या अर्थ है - सभी के लिए भरोसेमंद, विश्वसनीय, खुला और सुलभ ज्ञान?
- क्या यह मूल और अद्वितीय लगता है?
- क्या इसमें मजबूत रिकॉल करने की क्षमता है?
एक बार जब आप अपने पसंदीदा प्रविष्टियों की रैंक कर लेते हैं, तो "अपना मतदान करें" पर क्लिक करें।
कृपया ध्यान दें कि कुछ मोबाइल डिवाइस ध्वनि लोगो की रैंकिंग के साथ समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं। यदि आपके मामले में ऐसा है, यदि संभव हो, तो कृपया डेस्कटॉप पर वोट करें या हमें अपना चयन भेजें।
यह गुप्त मतदान नहीं है। आपकी पसंद आपके योगदानों में दर्ज की जाती है और फलस्वरूप सार्वजनिक रूप से दिखाई देती है।
सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट
नाम | ध्वनि लोगो | प्रविष्टि नोट्स | ध्वनि का विवरण |
---|---|---|---|
AC54 | मेरा ध्वनि लोगो 'विकिमीडिया आंदोलन के मानव' के संकेत द्वारा प्रेरित था। यह पश्चिमी और गैर-पश्चिमी वाद्य के बीच आरोही पेंटाटोनिक पैमाने को साझा करके सार्वभौमिकता, सहयोग और खोज जैसे विषयों को उजागर करना चाहता है। यह सुझाता है कि विकिमीडिया ताजा और सुलभ है। | विभिन्न वाद्ययंत्रों का मिश्रण, सभी एक सनकी राग के अलग-अलग भाग को बजाते हैं। प्रत्येक नोट को बाएँ या दाएँ पैन किया जाता है, और नोट्स निकट क्रम में चलाए जाते हैं। कई भाग इसका पूर्ण निर्माण करते हैं। | |
BY23 | मेरा ध्वनि लोगो उस खुशी और संतुष्टि का प्रतिनिधित्व करता है जिसे दुनिया भर के लोग अंततः मानव ज्ञान की बढ़ती पहुँच के परिणामस्वरूप अनुभव करते हैं। संगीत के लिए मेरी प्रेरणा स्पेनिश राष्ट्रीय टीवी शो "सबेर वाई गनर" और निन्टेंडो की ब्रेन ट्रेनिंग श्रृंखला के साउंडट्रैक से मिली है । | एक तेज़, दीप्तिमान अर्पेगियो एक नरम, जोशीले सिंथेस ध्वनि पर बजाया जाता है। यह कुछ बनावटी धुँधली ध्वनियों के साथ स्तरित है, और एक मानव भीड़, और एक बच्चे के हँसने की आवाज़ के साथ बंद हो जाता है। | |
DS71 | "शिक्षा, स्वतंत्रता के सुनहरे द्वार को खोलने की कुञ्जी है।"
- जी. डब्ल्यू. कार्वर (१८६४ -१९४३), वैज्ञानिक और आविष्कारक। यह विकिमीडिया आंदोलन का अंतिम उद्देश्य है: सभी के लिए द्वार खोलना। हम सभी को पहल करने की आवश्यकता है। हमें दस्तक देने की जरूरत है। जब तक प्रश्न हैं, हमें उत्तर की आवश्यकता होगी! |
एक साधारण घंटी की आवाज के साथ समाप्त होती, एक साधारण बढ़ते पियानो आर्पेगियो के साथ मेल खाने वाली एक दरवाजा पर दस्तक की ध्वनि। जिससे यह मुक्त और जिज्ञासु लगता है। | |
FM76 | मेरे ध्वनि लोगो का मूल आधार हार्मोनिक श्रृंखला की पहली २० पिचें हैं जो एक तेजी से बढ़ते आर्पीगियो के रूप में प्रस्तुत की गई हैं। यह ध्वनि घटना समान स्वभाव के अनुरूप नहीं है, इसलिए मैंने प्रत्येक माइक्रोटोन को सावधानीपूर्वक ट्यून किया। मुक्त, खुला और वास्तव में सार्वभौमिक: यह सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि है। | एक गहरी क्लैंग ध्वनि प्रारम्भ करती है, उसके बाद यह तेजी से बढ़ती है, लगभग जादुई स्ट्रिंग/पियानो जो चोटी तक जाती है। उत्तरार्द्ध में शुरू की गई घड़ी की टिक-टिक ध्वनि भी है। | |
GX13 | मेरे ध्वनि लोगो का अर्थ है यात्रा और उसका ज्ञान के क्षेत्र में मिलन बिंदु। अपने आप से यह पूछने के लिए, कि हम कहाँ से आते हैं और हम कहाँ हैं, इस टूल के हमारे पास हो पाने के महत्व को जो हमें सूचना और संस्कृति तक पारदर्शी, सच्चे, तात्कालिक रूप से पहुँचता है, उसे एक सामान्य ध्वनि जैसे कंप्यूटर कुंजियों की ध्वनि के माध्यम से मूल्य चुकाया है। | एक उज्जवल (चमक के साथ) पियानो आर्पेगियो, एक सपने की तरह आतुरता से बजाया गया है। इसे कीबोर्ड पर टाइप करने वाले हाथों की आवाज़ के साथ एक छोटे समय अंतराल के लिए मिलाया गया और, मजबूत स्ट्रिंग प्लक के साथ इसे अंतिम रूप दिया गया है। | |
JW08 | मेरे ध्वनि लोगो का उद्देश्य विभिन्न तत्वों (आवाज़ों) की शक्ति को एक एकीकृत कारक (जीवा) के लिए धन्यवाद देना और फिर जीवन को कुछ नया बनाना है। सबसे पहले, वे एक-एक करके प्रवेश करते हैं, लेकिन फिर आप केवल एक एकीकृत ध्वनि सुनते हैं: एक जीवित की ध्वनि, जो कि बहुत कम प्रयासों से बनी है। | एक पैनिंग, डिजीटल कोरल कलाकारों की टुकड़ी द्वारा एक बड़ा, जटिल, पूर्ण प्रमुख राग बनाने के लिए। नीचे एक गिटार स्ट्रम भी बजाया जाता है, जिसके बाद उसी गिटार की ध्वनि होती है, जो उलट जाती है, अंत तक उठती रहती है। | |
OZ85 | "मनुष्य प्रौद्योगिकी का मूल है, और प्रौद्योगिकी आज के ज्ञान का मूल है"।
इस ध्वनि लोगो में एक कंप्यूटर और मनुष्यों की एक दूसरे के साथ बातचीत करने की ध्वनियाँ सम्मिलित हैं।अंत में, एक कंप्यूटर माउस क्लिक उस प्रश्न को बंद कर देता है जो हमें किसी विषय के बारे में अधिक जानने के लिए प्रेरित करता है। |
कंप्यूटर कीबोर्ड पर कीस्ट्रोक की नकल करने के लिए आगे और पीछे 'टी', 'कुई', 'टा' और 'का' गाते हुए तेज, टकराने वाली, शब्दांश आवाजों का एक संग्रह। ध्वनि बाएँ और दाएँ वक्ताओं के बीच घूमती है। मंत्र जाप एक माउस क्लिक ध्वनि के साथ समाप्त होता है। | |
PK62 | मैं ज्ञान की पहुँच के सिद्धांत से प्रेरित था।विकिमीडिया के ज्ञान का उपयोग प्रश्नों का उत्तर देने के लिए आवाज सहायकों द्वारा किया जाता है, जो दृष्टिबाधित लोगों सहित विकलांग लोगों द्वारा भी सुने जाते हैं। उनके लिए यह जानना अति महत्वपूर्ण है कि जानकारी विश्वसनीय स्रोतों से आती है। | एक प्राकृतिक ड्रम बीट, बहुत मंद होता और सरल। फिर एक उभरता हुआ चार नोट का स्वर, जो एक डिजिटल साउंडिंग कलिम्बा पर बजाया जाता है, जो स्वप्नमयी, ताज़ा और आकर्षक लगता है। | |
UN03 | यह ध्वनि लोगो उस चिंगारी का प्रतिनिधित्व करता है जो आपको तब मिलती है जब आप आखिरकार कई घंटों के शोध के बाद कुछ समझ पाते हैं, ये "लाइटबल्ब" क्षण। मेरी मुख्य प्रेरणा स्कूल में मेरे स्वयं के अनुभवों से थी। मैं श्रोताओं को ४ सेकंड के भीतर इस शोध और खोज की यात्रा पर ले जाना चाहता था। | टिमटिमाते हुआ उच्च पिच पर बजता पियानो, और एक लहरदार, निचला स्ट्रिंग पैटर्न इसे एक मुख्य आधार प्रदान करता है। हाथों की टाइपिंग, पृष्ठ का पलटना, और माउस क्लिक करने की ध्वनि की परतें, वाद्य यंत्र के साथ तालमेल बिठाती हैं। अंत में उच्च, खुलासा करते हुए नोट पर समाप्त। | |
VQ97 | एक पृष्ठ के मुड़ने की ध्वनि, तुरंत ही उपभोग की जा रही जानकारी का संचार करती है, और ज्ञान की ध्वनि बढ़ती रहती है। एक बंद किताब की ध्वनि संकेत देती है कि यह सब इसके भीतर समाहित है। एक संक्षिप्त विराम, "विकिमीडिया" की घोषणा करने के लिए एक यादगार पाँच शब्दांश माधुर्य में सभी सीखने आने वालों का स्वागत करने के लिए, स्थान बनाता है। | एक पृष्ठ पलटने की ध्वनि का, एक जटिल सिंथेस पैड के साथ विलय, जो गुंजयमान हार्मोनिक ओवरटोन का उपयोग करके बन और बढ़ रहा है। एक साधारण ५ नोट मेलोडी के साथ होता , एक ओर्गानिक ध्वनि सिंथेसाइज़र पर बजाया जाता है, जो एक कीबोर्ड क्लिक के साथ स्तरित ( layered) होता है। |
मतदान ६ दिसम्बर २०२२, ००:०० UTC पर शुरू हुआ और १९ दिसम्बर २०२२, २३:५९ UTC पर समाप्त हो गया।